वजीरगंज।वजीरगंज नगर पंचायत अंतर्गत दखिनगांव में शनिवार की देर रात दम घुटने से एक नवजात सहित एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित परिजन व बच्ची के पिता रोहित मालाकार ने बताया कि 85 वर्षीय दादी रेखा देवी एवं मेरी पत्नी रूपा कुमारी तथा 4 माह की बच्ची आरोही कुमारी सोई हुई थी। ठंड से बचने के लिए कमरे में दो बोरसी जला कर रखा हुआ था और कमरे में एक खिड़की है जिसे हवा से बचने के लिए प्लास्टिक से ढक दिया गया था, संभवतः बोरसी की जहरीली गैस से तीनों अचेत हो गए, सुबह जब घर के अन्य सदस्य देखने गए तो तीनों के तीनों अचेत थे, जिसके बाद हम लोगों तीनों को इलाज के लिए चिकित्सक के पास लाए जहां चिकित्सक ने दादी और मेरी बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी में कुछ सांसे बाकी थी, जिसके बाद उनका इलाज प्रारंभ कर दिया गया है।
इस हृदय विदारक दुखद घटना से पीड़ित के परिजनों एवं आसपास के लोगो में मातम छाया हुआ है












