Friday, March 6, 2026
HomeBiharफारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के परवाह में मारपीट में घायल युवक की इलाज...

फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के परवाह में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं दलाल मौत का सौदा करने में जुटे हुए है

अररिया। फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के परवाह में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं दलाल मौत का सौदा करने में जुटे हुए है।दरअसल पूरा मामला अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परवाहा का है।मिली जानकारी के मुताबिक गांव में चार दिन पूर्व नशें में धुत अज्ञात बदमाशो  ने पहले तो युवक के हाथ से मोबाइल छीन लिया उसके बाद बुरी तरह से पिटाई कर दी गई।घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई जनप्रतिनिधि मामले को कानूनी पेचीदा से दूर कर निपटाने में लगे हैं ऐसे में कानून व्यवस्था को ताक पे रख जनप्रतिनिधि खुद को कानून से ऊपर समझ बैठे हैं
अररिया से अरुण कुमार की एक रिपोर्ट।
मृतक की पहचान सुभाष कुमार पिता–रमेश बहरदार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुभाष कुमार चार दिन पहले अपने घर जा रहे थे। जहा रास्ते में बाइक पे सवार दो युवक ने पहले उनका मोबाइल छीना फिर पिटाई कर दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगातार इलाज के बावजूद रविवार को उसने दम तोड़ दिया।सुभाष की मौत के बाद पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि
खुले आम मृतक के घर वालों को पैसे देकर कानूनी पेचीदा से दूर कर मामले को निपटने में लगे है अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है एक और जहां कानून व्यवस्था है तो फिर पंचायत स्तर पर ले जाकर पंचायत में निपटारा कर पैसे की लेनदेन कर कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं स्थानीय जनप्रतिनिधि ।मिली जानकारी के मुताबिक पैक्स अध्यक्ष मुखिया पति ,सदस्य प्रमुख समिति सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मामले को दबाने में लगे है ।देखने वाली बात होगी कि युवक के परिजनों को इंसाफ मिलता है या फिर मामला दब जाता है
अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!