Saturday, March 7, 2026
HomeBiharअज्ञात चोरों ने बाइक के डिक्की में रखे एक लाख रुपए नगद...

अज्ञात चोरों ने बाइक के डिक्की में रखे एक लाख रुपए नगद राशि समेत चोरी

दिनदहाड़े चोरी से इलाके में दहशत।
शेरघाटी।शहर के पीपरपांती मोहल्ला में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। मोहब्बतपुर निवासी बसंत कुमार बैंक से एक लाख रुपये निकालकर जमीन खरीदने की तैयारी में थे। पंजाब नेशनल बैंक, शेरघाटी से रुपये निकालने के बाद वे बाइक से पीपरपांती मोहल्ला पहुंचे और सब्जी खरीदने के लिए सड़क किनारे बाइक खड़ी की। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक चुरा ली, जिसकी डिक्की में एक लाख रुपये नकद रखे थे। कुछ ही मिनटों में चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे।

सब्जी खरीदकर लौटने पर जब बसंत कुमार को बाइक गायब मिली तो उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शेरघाटी थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। थाना प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरी में शामिल लोगों की पहचान के लिए हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द खुलासे का भरोसा दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!