Saturday, March 7, 2026
HomeBiharराजनीतिक पार्टी में परिवारवाद के बाद, अब अररिया के शिक्षा विभाग में...

राजनीतिक पार्टी में परिवारवाद के बाद, अब अररिया के शिक्षा विभाग में परिवारवाद का बड़ा मामला सामने आया है जिसमें अपने ही परिवार के करीब 45 सदस्यों की नियुक्तिकिए है वह भी फर्जी तरीके से उम्र की सीमा छुपा कर की गई नियुक्ति क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं

बता दें अररिया जिले के सिकटी विधानसभा क्षेत्र के संस्कृत विद्यालय में उम्र में हेराफेरी कर शिक्षक बनने का बड़ा गंभीर मामला सामने आया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित विद्यालय के आरोपित शिक्षकों के शैक्षणिक एवं प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र की मांग की है कुल अररिया जिले में संस्कृति विद्यायल में 113टीचर हैं जिले में 20 संस्कृत विद्यालय है जिसमें 45 से 50 टीचर परिवारवाद से जुड़े हैं जो एक दूसरे के रिश्तेदार हैं

स्थानीय बखरी गांव निवासी सागर झा ने , जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, निगरानी विभाग
समेत कई अन्य विभागों में दिए गए आवेदन में उन्होंने उम्र में हेराफेरी कर संस्कृत विद्यालय में शिक्षक बनने का आरोप लगाया है l जिसके बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है
युवक ने बताया की ब्राह्मणी विनोद संस्कृत संस्कृत उच्च विद्यालय डोरिया एरिया में पदस्थापित शिक्षक ललन जाने उम्र में हेरा फेरी कर नौकरी पाई , और अभी तक वे ब्राह्मणी विनोद संस्कृत उच्च विद्यालय डोरिया में नौकरी कर रहे हैं ।

आवेदन में उन्होंने ये भी आरोप लगाया है की 2003 के वोटर लिस्ट में उनकी उम्र 32 वर्ष थी, तो वर्ष 2017/18 के बीच उनकी नौकरी हो गई जो की सामान्य वर्ग के लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 35 से 37 वर्ष के बीत होना चाहिए।
ऐसे में आखिर किस प्रमाण पत्र पर उन्होंने 2017-18 में नौकरी ज्वाइन की जिस समय उनकी उम्र 47 वर्ष हो जाती है।
आवेदन कर्ता का यह भी आरोप है कि ललन झा के ही दामाद विनय कुमार झा व राकेश कुमार मिश्रा भी संस्कृत विद्यालयों में अन्य प्रखंडों में नौकरी कर रहे हैं।
उनके भी उम्र वह शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में अनियमितता है जिसकी जांच आवश्यक है, वही वानी विलास संस्कृत मध्य विद्यालय पलासी में पदस्थापित गिरजानंद झा की उम्र में भी काफी असमानताएं हैं दो अलग-अलग वोटर लिस्ट में अलग-अलग उम्र दर्ज है 2003 के एलएस पलासी दक्षिण भाग संख्या 94 में जहां उनकी उम्र 21 साल दिखाई गई है, वहीं प्राथमिक विद्यालय कोलहुवा बखरी भाग संख्या 35 के वोटर लिस्ट में वर्ष 2003 में ही 43 वर्ष उम्र दर्ज है ऐसे में इन वोटर लिस्ट के आधार पर आवेदन करता ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी से जवाब की मांग की है हालांकि मामले में आवेदन मिलने के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
मामले को लेकर डीईओ संजय कुमार ने तीन अलग-अलग पत्रांको में शिक्षकों के विरुद्ध जांच को लेकर संबंधित संस्कृत विद्यालय के प्रधानाध्यापक को 8 दिसंबर 2025 में व 29 नवंबर 2025 की तिथि में पत्र जारी किया है ।
इसमें शिक्षकों के शैक्षणिक प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र व नियुक्ति पत्र की मांग की गई है।
वही अररिया डीईओ संजय कुमार ने बताया मामला संज्ञान में आया है. संस्कृत विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पत्र जारी करते हुए शिक्षकों के शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र व नियुक्ति पत्र की मांग की है. अब तक जवाब नहीं मिला है. जवाब में यह जरूर देखा जायेगा कि उनका वोटर लिस्ट में, मध्यमा व बिहार बोर्ड के प्रमाण पत्र में उम्र क्या दर्शाया गया है. फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई भी की की जायेगी.
बाइट सागर कु झा आवेदन कर्ता

अररिया से अरुण कुमार कि एक रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!