Saturday, March 7, 2026
HomeBiharबारा पंचायत में ग्राम सभा के दौरान उपस्थित नहीं हुए पंचायती राज...

बारा पंचायत में ग्राम सभा के दौरान उपस्थित नहीं हुए पंचायती राज के कई अधिकारी।

प्रशासनिक लापरवाही पर मुखिया का कड़ा रुख, ग्राम सभा में गूंजा जवाबदेही का मुद्दा।


मुखिया सुभाष कुमार ने अधिकारियों के जवाबदेही पर उठाया सवाल।

बेलागंज।बारा पंचायत में आयोजित ग्राम सभा विकास योजनाओं के चयन से अधिक प्रशासनिक जवाबदेही के मुद्दे को लेकर चर्चा में रही। मुखिया सुभाष कुमार उर्फ बाबू की अध्यक्षता में हुई इस ग्राम सभा में गांव के 500 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लेकर न सिर्फ अपनी समस्याएं रखीं। बल्कि पंचायत में कार्यरत कर्मियों की लापरवाही पर भी खुलकर सवाल उठाए। ग्राम सभा के दौरान पंचायत विकास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित योजनाओं को चिन्हित किया गया। इस अवसर पर मुखिया ने स्पष्ट कहा कि पंचायत में किसी भी योजना का चयन बिना ग्राम सभा की सहमति के नहीं किया जाता और आगे भी ऐसा नहीं होगा। उन्होंने खुद को सिर्फ मुखिया नहीं, बल्कि पंचायतवासियों के परिवार का सदस्य बताते हुए पारदर्शी और जनहितकारी कार्यप्रणाली पर जोर दिया। हालांकि ग्राम सभा में एक अलग ही तस्वीर तब सामने आई, जब सूचना के बावजूद कई महत्वपूर्ण विभागों के कर्मी अनुपस्थित पाए गए। मुखिया ने राजस्व कर्मचारी, आवास सहायक, किसान सलाहकार, ग्राम कचहरी सचिव, न्यायमित्र और पंचायत अकाउंटेंट की गैरहाजिरी को गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि इस कारण पंचायतवासियों को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ हर स्तर पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया जाएगा। कार्यक्रम में पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार, सरपंच मुकेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य, सभी वार्ड सदस्य एवं पंच मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!