अंतर्राज्यीय गिरोह के पाँच अपराधी गिरफ्तार।
शेरघाटी।आमस थाना क्षेत्र में हुई मुर्गी दाना लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े पाँच अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक ट्रक, पाँच मोबाइल फोन और करीब 9260 किलोग्राम लूटा गया मुर्गी दाना बरामद किया गया है।
घटना 15 नवंबर 2025 की है। कोलकाता से हापुड़ जा रहे कंटेनर को आमस थाना अंतर्गत करमाईन मोड़ के पास रोककर अपराधियों ने चालक के साथ मारपीट की और पिस्टल का भय दिखाकर मुर्गी दाना लूट लिया था। इस मामले में आमस थाना कांड संख्या 321/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
तकनीकी जांच से मिली सफलता
बेंगलुरु और कोलकाता से गिरफ्तारियाँ
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर एसडीपीओ शेरघाटी-01 के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बाद में बेंगलुरु से मुर्तजा अंसारी और मो. मुबारक को पकड़ा गया, जिनकी निशानदेही पर लूटा गया मुर्गी दाना बरामद हुआ। आगे की कार्रवाई में माल्दा और कोलकाता से अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।












