वजीरगंज। वजीरगंज के अमैठी पंचायत अंतर्गत रामपुर निवासी 42 वर्षीय जितेन्द्र कुमार की मौत शुक्रवार की संध्या पहर मंगुरा नदी में डूबने से हो गई। पंचायत मुखिया अशोक पासवान ने बताया कि मृतक बेहद गरीब परिवार से हैं और परिवार के भरण-पोषण के लिए कुछ मवेशी रखे हुए थे तथा बटाई की खेती करके अपना गुजारा कर रहे थे। शुक्रवार को वे मवेशी चराने बधार की तरफ गए थे, उसी समय संभवत: वह शौच के बाद नदी किनारे गए और पैर फिसलने के बाद वे गहरे गड्ढे में चले गए। कुछ समय बाद गांव के ही कुछ लोग पटवन के लिये उधर गए तो उन्हें डूबा पाया तथा ग्रामीणों को सूचना देने के बाद उन्हें निकाला गया, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकि थी। घटना की जानकारी सीओ को दी गई है तथा मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग भी की गई है। वहीं थाना को भी सूचना दिया गया है एवं शव वाहन से इसके शव को पोस्टमार्टम के लिये एएनएमसीएच भेजा जाएगा।पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव निवासी 42 वर्षीय जितेन्द्र कुमार की मौत शुक्रवार की संध्या पहर मंगुरा नदी में डूबने से हो गई। पंचायत मुखिया अशोक पासवान ने बताया कि मृतक बेहद गरीब परिवार से हैं और परिवार के भरण-पोषण के लिए कुछ मवेशी रखे हुए थे तथा बटाई की खेती करके अपना गुजारा कर रहे थे। शुक्रवार को वे मवेशी चराने बधार की तरफ गए थे, उसी समय संभवत: वह शौच के बाद नदी किनारे गए और पैर फिसलने के बाद वे गहरे गड्ढे में चले गए। कुछ समय बाद गांव के ही कुछ लोग पटवन के लिये उधर गए तो उन्हें डूबा पाया तथा ग्रामीणों को सूचना देने के बाद उन्हें निकाला गया, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकि थी। घटना की जानकारी सीओ को दी गई है तथा मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग भी की गई है। वहीं थाना को भी सूचना दिया गया है एवं शव वाहन से इसके शव को पोस्टमार्टम के लिये एएनएमसीएच भेजा जाएगा।












