Sunday, March 8, 2026
HomeBiharयुवा समाजसेवी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

युवा समाजसेवी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन

वजीरगंज। प्रखंड क्षेत्र के पतेड़ मंगरावां पंचायत अंतर्गत कनौदी गांव में शुक्रवार को समाजसेवी प्रिंशु कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। सभा में मौजूद मुखिया जिलाध्यक्ष सह पतेड़ मंगरामा मुखिया राजिव रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि वे बेहद कम उम्र में दुर्घटना के शिकार होकर वे हमें छोड़कर चले गए, लेकिन उनके किए कार्यों के माध्यम से हम उन्हें याद रखेंगे। मौके पर पहुंचे दर्जनों समाजसेवियों ने सामाजिक चंदा करके एक लाख रूपये की मदद पीड़ित परिजनों को दी। सभी का धन्यवाद देते हुए मुखिया ने कहा कि वे एक सरल स्वभाव के नवयुवक थे, जो किसी भी समय सभी का सहयोग करने के लिये तत्पर रहते थे। मौके पर जिप सदस्य छोटू दास, उप प्रमुख जनार्दन पासवान, पिंटु यादव सहित साथी समूह व ग्रामीण मौजूद रहे तथा एक मिनट का मौन रखकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Most Popular

error: Content is protected !!