मोतिहारी। बिहार पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन सहित 93.04 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ जब्त करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जब्त मादक पदार्थ को विधिवत सील कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बिहार पुलिस ने साफ किया है कि राज्य में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।
*मोतिहारी से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट*












