Wednesday, March 11, 2026
HomeBiharअल-एकराम फाउंडेशन की ओर से सरवां में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का...

अल-एकराम फाउंडेशन की ओर से सरवां में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

शेरघाटी।अल-एकराम फाउंडेशन की ओर से रविवार के दिन बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र के सरवां में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जदयु एमएलसी आफ़ाक़ अहमद खान ने फीता काट कर किया और सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया.जदयु नेता व अल-एकराम फाउंडेशन के चेयरमैन दानिश खान व समाजसेवी फ़ैयाज़ खान ने बताया कि विभिन्न रोगों के स्पेशलिस्ट चिकित्सक डॉ एसएम कामिल अशरफ,डॉ मो सैफुल्लाह खान,डॉ मोज़फ्फर इक़बाल,डॉ सोबीया अकरम,डॉ अबू इरफ़ान और डॉ एजी खान आदि ने सैंकड़ों रोगियों का मुफ्त इलाज किया.दानिश खान ने  बताया कि उनके पिता जी सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारी व टेलिकॉम एडवाइजरी कमिटी भारत सरकार के सदस्य रहे स्व मो एकराम खान की प्रथम पुण्यतिथि पर निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि शिविर में सरवां, बजरकर,धनावां,
बिन्दा और बुमुआर आदि गांव के क़रीब एक हज़ार महिला, पुरुष और बच्चों का निःशुल्क इलाज के अलावा निःशुल्क आँख जाँच,बीपी जाँच, सुगर जाँच और मुफ्त में दवाएं भी दी गई.इधर शिविर में मुफ्त इलाज कराने आए महिला पुरुषों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से गरीबों को काफ़ी राहत मिलती हैl लोगों ने इस नेक काम के लिए आयोजकों की प्रशंसा की है l इस दौरान दवा वितरण में मो अब्दुल्लाह व रवि कुमार और रजिस्ट्रेशन में अमानुल्लाह खान, फहद खान,दानिश खान,सय्यद मोकर्रम, अमरुल ज़ीशान खान और मोजाहिद खान आदि ने सहयोग किया l

Most Popular

error: Content is protected !!