Wednesday, March 11, 2026
HomeBiharनाई समाज के लोंगों की राजनीति मे समुचित भागीदारी हो -आंनद  -जिलास्तरीय...

नाई समाज के लोंगों की राजनीति मे समुचित भागीदारी हो -आंनद  -जिलास्तरीय सम्मेलन मे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर बनी रणनीति


गया।नाई समाज का राष्ट्रीय संगठन नंदवंशी चेतना मंच के जिला कमिटी के द्वारा स्थानीय कर्पूरी भवन गया मे एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह बैठक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार नंदवंशी की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।
   इस एक दिवसीय जिला सम्मेलन मे जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नंदवंशी चेतना मंच के सैकड़ों प्रखंड व जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार नंदवंशी ने कहा कि पूरे बिहार ने नाई समाज की आबादी 25 लाख से भी अधिक है ,लेकिन राजनीतिक भागीदारी शून्य है।जबकि हमारे समाज से कम आबादी वाले जाति समुदाय लोगों की  भागीदारी व्याप्त है |राजनीति मे समुचित भागीदारी को लेकर आगामी 31 जनवरी को भारी संख्या मे पटना मे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न  जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी ,जिसमें पूरे बिहार से हजारों की संख्या मे नंदवंशी समाज पटना पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास दिलाएंगे।इसके अलावे आगामी 24 जनवरी को सभी प्रखंडों मे भी  जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी |इसके लिए इस बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन मे जननायक की जयंती समारोह भव्य रूप से मनाने की रणनीति तैयार की गई।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गया मे सम्मेलन के उपरांत बिहार के सभी जिलों मे कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर पटना मे होने वाली जननायक की जयंती भव्य रूप से मनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।कार्यक्रम का मंच संचालन रामप्रवेश शर्मा ने किय़ा।
  इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक नंदवंशी ,जिलाध्यक्ष पवन नंदवंशी सहित प्रखंड एवं जिला से आये सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!