Thursday, March 12, 2026
HomeBiharवजीरगंज मे चला अतिक्रमण पर बुलडोजर

वजीरगंज मे चला अतिक्रमण पर बुलडोजर

वजीरगंज। वजीरगंज बाजार में सोमवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर चला तथा कई स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए। सीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अस्थाई अतिक्रमण को सड़क के दोनों साईड से हटवाया गया है। अतिक्रमण के कारण बाजार में भीषण जाम की समस्या बनी हुई थी। रविवार को पूरे बाजार में सूचना प्रसारित कराई गई थी, जिसके बाद आधे से अधिक लोगों ने खुद ही सड़क से हट गए, कुछ को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। जब तक पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त नहीं होता अनुमंडल पदाधिकारी के पुन: आदेश पर फिर से मुहिम चलाकर अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कार्रवाई से बेरोजगार हुए लोगों के बीच आक्रोश भी देखा गया, सभी ने कहा कि हमारी
रोजी -रोटी छीन गई। हमें पहले कहीं बसा दिया जाता तो कार्रवाई की जरूरत नहीं होती।

Most Popular

error: Content is protected !!