खिजरसराय। बढ़ते ठंढ ने लोगों के घर से निकलने पर पहरेदारी लगा दी। लोगों घरों में दुबके है,गया जिला तो लगभग हर दिन सूबे में सबसे ठंढा रहा है,इसी बीच प्रखण्ड के बकथर निवासी समाजसेवी साबिर अंसारी ने अपने आसपास के गांव बेलदारी,लोहरैठ, पहाड़पुर, उधोवार, महमदपुर आदि गांवों में जा जा कर असहाय,लाचार, जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण कर रहे है। सोमवार को पहले दिन ही उन्होंने करीब 350 लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया, उन्होंने बताया कि अभी कम्बक वितरण का कार्यक्रम लगातार विभिन्न गांवों में चलता रहेगा,उन्होंने कहा कि मंदिर,मस्जिद और गुरुद्वारा में किया गया दान बेशक दान है। पर असली सुकून किसी जरूरतमंद को सीधे मदद कर मिलती है।।












