Tuesday, May 5, 2026
HomeBiharमहिला से छेड़छाड़ व मारपीट मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

महिला से छेड़छाड़ व मारपीट मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

शेरघाटी।थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को पीड़िता द्वारा शेरघाटी थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में बताया गया कि वह अपनी दुकान पर मौजूद थी, उसी दौरान रेवा यादव अपने सहयोगियों के साथ दुकान पर पहुंचा और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई।

इस संबंध में शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रेवा यादव, पिता स्वर्गीय सोनू यादव, निवासी भरारी, थाना शेरघाटी, जिला गया के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!