परिजनों में मचा कोहराम
वजीरगंज। प्रखंड कुर्किहार गांव के महादलित टोला एकतानगर में बोरसी के धुएं से दम घुटने से एक वृद्ध महिला सहित दो मासूम बच्चे की मौत हो गई |इस घटना के बाद परिजनों एवं आसपास के लोंगों में चित्कार मच गया |
ग्रामीण मिथलेश शर्मा ने बताया कि कुर्किहार गांव के महादलित टोला एकतानगर निवासी गंगा मांझी की पत्नी 60 वर्षीय मीना देवी , बेटी काजल देवी , 3 वर्षीय नाती सुजीत कुमार एवं 5 वर्षीय नातिन अंशु कुमारी एक ही कमरे में बोरसी जलाकर सोये हुए थे |सुबह जब काजल देवी जब उठी तो उसका भी दम घुट रहा था ,उसने अपनी माँ मीना देवी को उठाने के लिये आवाज लगाई लेकिन वे नहीं उठी |उसी तरह उसकी पुत्री अंशु एवं पुत्र बेसुध पड़ा था |आनन फानन में ग्रामीणों के सहयोग से काजल देवी ने अपनी माता मीना देवी एवं पुत्र व पुत्री को अस्पताल लेकर आये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया |
घटना की सूचना पर वजीरगंज थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, बीडीओ प्रभाकर सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और फिलहाल पारिवारिक लाभ हेतु 20 हजार का चेक प्रदान किय़ा एवं मृतिका मीना देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिये गया मेडिकल भेजा गया है |
नानी के साथ सोए थे दोनों बच्चे
मृतकों की पहचान गंगा मांझी की पत्नी मीना देवी, उनके नाती सुजीत कुमार और नातिन अंशु कुमारी के रूप में हुई है| जानकारी के अनुसार गया जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से बचाव के लिए मीना देवी ने घर में बोरसी जलाई थी और अपने नातिन, नाती एवं बेटी के साथ सोई थी| किवाड़ बंद रहने और बिना खिड़की का बंद कमरे में सोने के कारण बोरसी से निकला धुआं कमरे से पूरी तरह से नहीं निकल सका था। बोरसी का धुआं कमरे में भर गया|बताया जा रहा है, कि बोरसी के धुएं से दम घुटने से कमरे में सोए नानी और मासूम नाती-नतिनी की मौत हो गई|
देर रात को ही घटना का पता चला
परिजनों के अनुसार दो बच्चे और उसकी नानी एक कमरे में सोए थे अहले सुबह जब कमरे में काजल देवी ने दरवाजा खोला तो तीनों को बेसुध हालत में पाया| आशंका होने पर तीनों को उठाने की कोशिश की गई, किंतु कोई हलचल नहीं हुई|इसके बाद घर में कोहराम मच गया और अनहोनी से डरे परिवार के लोग अफरातफरी के बीच तीनों को लेकर अस्पताल में पहुंचे| अस्पताल में तीनों को भर्ती कराया गया किंतु अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया|
घटना की जानकारी के बाद वजीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची| पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है|पुलिस के अनुसार तीनों की मौत का कारण बोरसी के धुएं से दम घुटना बताया जा रहा है| पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है| छानबीन जारी है| इधर, इस घटना के बाद कुर्किहार गांव के एकतानगर में शोक की लहर है, वहीं पूरा परिवार चित्कार मारकर रो रहा है |बताया जाता है, कि दो बच्चों की मां काजल देवी हाल ही 3माह से अपने मायके आई थी,क्योंकि उसके पति चेन्नई में काम करने चले गये थे|
घर के सभी परिबार बाहर इंट के भट्ठे पर मजदूरी के लिये पलायन हैं |
एकतानगर निवासी गंगा मांझी के दोनों पुत्र एवं उसकी पत्नी सहित इंट के भट्ठे पर काम करती है | एकतानगर घर में वृद्ध मीना देवी उसकी पुत्री काजल देवी एवं उसके पुत्र सुजीत व पुत्री अंशी के साथ ही रह रही थी |
ऐसी कई घटनाएं घटित हुई
विदित हो कि इस तरह की कई घटनाएं घटित हो चुकी है|हालांकि फिर भी इससे लोग सबक नहीं ले रहे और नतीजतन इस तरह की घटनाएं जारी है| इस बार ठंड में बोरसी के धुएं से दम घुटने से कई लोगों की जान चली गई है.|
वजीरगंज के एकतानगर में बोरसी के धुएं से दम घुटने से कमरे में सोए तीन लोगों की मौत हो गई है| मृतकों में दो बच्चे और एक महिला शामिल है| मीना देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,जबकि दोनों मासूम सुजीत एवं अंशु के शव को एवं काजल देवी को उसके ससुराल बंधुआ के अमरपुर महादलित टोले लेकर चले गये | प्रथम दृष्टतया घटना का कारण बोरसी के धुएं से दम घुटना ही प्रतीत हो रहा है|
नीरज कुमार थानाध्यक्ष, वजीरगंज
वजीरगंज के कुर्किहार गांव के एकतानगर महादलित टोले में एक कमरे में एक वृद्ध महिला सहित दो मासूम बच्चे की मौत बोरसी के धुएं से दम घुटने से मौत हो गई |छानबीन के बाद मृतिका मीना देवी के परिजनों को 20हजार का पारिवारिक लाभ का चेक काट दिया गया है लेकिन गंगा मांझी को आने के बाद उसे चेक प्रदान किय़ा जाएगा |मीना देवी वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिये गया मेडिकल भेजा गया है वहीं दोनों मासूम के शव को काजल देवी के ससुराल वाले काजल के साथ बंधुआ के निकट अमरपुर महादलित टोले लेकर संस्कार के लिये लेकर चले गये हैं उनके परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया|
प्रभाकर सिंह बीडीओ












