Friday, March 13, 2026
HomeBiharट्रेक्टर पलटने से एक 12वर्षीय किशोर की मौत ,कई घायल

ट्रेक्टर पलटने से एक 12वर्षीय किशोर की मौत ,
कई घायल

वजीरगंज।प्रखंड के करजरा गांव के  महादलित टोला के निकट सड़क के मोड़ पर गुरूवार की दोपहर सड़क किनारे ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें दबकर एक किशोर की मौत घटना स्थल पर हो गई, जबकि छ: घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस एवं पुलिस हेल्पलाइन 112 की टीम ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एएनएमसीएच गया  रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान करजरा महादलित टोला निवासी जितेन्द्र चौधरी के छोटे पुत्र 13 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में की गई, जबकि घायलों में उसी गांव के रूपलाल मांझी के 17 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार, अखिलेश मांझी का 16 वर्षीय पुत्र ब्रिजेश कुमार, अनुज कुमार, भरत कुमार, लालु मांझी एवं पवन कुमार शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर अचानक मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद ट्रैक्टर के डल्ले का चक्के के नीचे एक किशोर दब गया, जिसे तुरंत ग्रामीणों ने बाहर निकाला, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकि थी। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची एवं ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेज दी। पंचायत मुखिया राजकुमार शर्मा ने बताया कि नए वर्ष के मौके पर दूसरे गांव से बाजा लाने जा रहे थे, तभी घटना घटी। मृतक एवं घायलों का परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी करके गुजारा करता है। मृतक के परिजन को दाह संस्कार के लिए तीन हजार रूपये दिए गए हैं, जबकि पारिवारिक लाभ एवं दुर्घटना पर मिलने वाला मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के भाई रोहित कुमार ने बताया कि मैं टोटो चलाता हूँ, जिससे पूरे परिवार का भरण-पोषण होता है, मेरा छोटा भाई राहुल पढ़ाई करता था, जिसकी आज मौत हो गई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई की गई है तथा शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सुपूर्द कर दिया गया है तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

इलाज को लेकर जाते हुए

Most Popular

error: Content is protected !!