वजीरगंज। प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कुर्किहार के महादलित टोला एकता नगर निवासी गंगा मांझी को पारिवारिक लाभ की राशि का चेक दिया। बीडीओ ने बताया कि बीते बुधवार को गंगा मांझी की पत्नी एवं नाती और नतनी की मौत बोरसी के धुंए से दम घुटने से हो गई थी| आश्रित गंगा मांझी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रूपए की सहायता राशि दी गई है। यह राशि उसी दिन उपलब्ध करा दी गई थी, लेकिन परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण उनके घर पहुंचने के बाद कार्रवाई की गई है।इस मौके पर ग्रामीण सह पूर्व पंसस मिथलेश शर्मा भी मौजूद थे।












