Friday, March 13, 2026
HomeBiharबोरसी की आग से झुलसे महिला की इलाज के दौरान मौत

बोरसी की आग से झुलसे महिला की इलाज के दौरान मौत

वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड के  कारी पंचायत अंतर्गत खजुरी गांव में बीते शनिवार को एक वृद्ध महिला बोरसी की आग से जलकर घायल हो गई थी, जिसका इलाज के दरम्यान शुक्रवार को एएनएमसीएच गया में मौत हो गई।मृतका के पुत्र अखिलेश प्रसाद एवं अशोक प्रसाद ने बताया कि भीषण ठंढ में आग का सेवन करने के दौरान उनका कपड़े में आग लग गई थी तथा बचाते-बचाते वह पूरी तरह से झुलस गई थी, इलाज के दरम्यान उनका हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन अचानक शुक्रवार की अहले सुबह पेट में दर्द उठा और उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर हमें सुपुर्द कर दिया गया । मौत की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि पंसस आनंद मिलींद, वार्ड सदस्य एवं समाजसेवियों ने उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी तथा लोगों को आग सेवन करते समय सचेत रहने की सलाह भी दी। आनंद मिलींद ने बताया कि पीड़ित परिवार को सहायता राशि के रूप में पारिवारिक एवं आपदा योजना से लाभ दिलवाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!