Friday, March 13, 2026
HomeBiharभारतीय सेना के जवान की सेवानिवृति पर ग्रामीणों ने किय़ा सम्मानित

भारतीय सेना के जवान की सेवानिवृति पर ग्रामीणों ने किय़ा सम्मानित

वजीरगंज। वजीरगंज प्रखंड के बभंडीह गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार सिंह को भारतीय सेना के सूबेदार पद से सेवानिवृत होकर घर लौटने पर शनिवार को उनके पैतृक गांव में ग्रामीणों ने बैंड बाजे के साथ धूमधाम से स्वागत किया। गांव में प्रवेश करने से पहले सेवानिवृत सैन्य अधिकारी ने सभी मंदिरों एवं ठाकुर स्थान पर जाकर पूजा-अर्चना की, उसके बाद ग्रामीण सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर पुष्प वर्षा करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। उसके बाद गृह प्रवेश करते समय उनकी पत्नी ने उन्हें तिलक लगाया।सेवानिवृत  अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने मुझे सम्मान जो  दिया है, जिसके लिए मैं कृतज्ञ हूँ, लेकिन सबसे बड़ा सम्मान हमारे देश की सेना को मिली है, जिससे मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। मैंने तीस वर्षों तक निरंतर अपने अधिकारी के आदेशों का पालन करके देश की सेवा की है और मैं चाहता हूँ कि युवा इस गौरव को महसूस करें तथा सेना में सेवा देने के लिये प्रेरित हों।
  इस मौके सैकड़ों की संख्या में गण्यमान्य प्रबुद्धजनों एवं महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे |

Most Popular

error: Content is protected !!