शेरघाटी (गयाजी)। गुरुआ के भरौधा बाजार स्थित केरला पब्लिक स्कूल के दस वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को भव्य वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आमस प्रखंड प्रमुख लड्डन खान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रखंड प्रमुख लड्डन खान ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। केरला पब्लिक स्कूल पिछले दस वर्षों से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने का कार्य कर रहा है।
स्कूल के संस्थापक भीमराज कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद और अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना भी है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, गीत और नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में डॉ. संदीप रजक, प्रिंस शर्मा, तनवीर आलम, रवि रंजन ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार जताया












