Saturday, September 19, 2026
HomeBiharआरोपुर गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बना की लाखों...

आरोपुर गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बना की लाखों की चोरी

वजीरगंज।प्रखंड के  अमैठी पंचायत अंतर्गत आरोपुर गांव में सोमवार की देर रात तीन घरों में घुसकर लगभग तीन लाख की चोरी कर ली। सबसे पहले चारों ने पिंटू कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और ताला तोड़कर घर में घुसे तथा कमरे में बक्से का ताला तोड़कर चोरी की। पीड़ित पिंटू कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी का इलाज गयाजी में हो रहा है, जिसके कारण हमलोग परिवार समेत कल गया गए हुए थे, चोरों ने इसी जानकारी का फायदा उठाकर सबसे पहले मेरे घर में धावा बोला। मेरे यहां दो कमरों से जेवर एवं कपड़ों की चोरी हुई है, जबकि अन्य कमरों का भी ताला तोड़ने का प्रयास चोरों ने किया था, लेकिन वह नहीं टूटा। जेवर में सोने की सिकड़ी, अंगूठी और आधा किलोग्राम का चांदी से बना जेवर चुरा लिया, इसके अलावे चोरों ने एक जोड़ी सोने की बाली भी चुराई है। मेरे घर से सटे मेरे चाचा भागीरथ प्रसाद के घर में भी चोर मेरे घर के छत से उनके घर में घुसकर चार्ज में लगे एक स्मार्टफोन की चोरी कर ली। जब मेरी बहन मोबाईल चार्जर से निकालने गई तो वह वहां नहीं था, जिसके बाद चोरी होने की बात पता चली। उसी समय मेरे चाचा सत्येन्द्र प्रसाद के घर में भी चोर घुसे और उनका एक बैग चुरा लिया, जिसमें दस हजार रूपए रखे हुए थे, चोरों ने बैग को घर के बाहर ले जाकर खंगाला और उसमें से पैसे निकालकर बैग वहीं फेंक कर चले गए। मौके पर पहुंचे मुखिया अशोक पासवान ने कहा कि जानकारी मिलते थी ही थाना को सूचना दिया गया, जिसके बाद पुलिस बल ने आकर मामले का जायजा लिया है, पुलिस अगर चाहे तो टेक्निकल जांच पड़ताल कर मामले का उद्भेदन कर सकती है, क्योंकि चोरों ने यहां से एक मोबाइल भी चोरी की है।

Most Popular

error: Content is protected !!