शेरघाटी।एमसीएसआर एथलेटिक्स एसोसिएशन बाँकेबाज़ार के द्वारा आयोजित शाहिद अखिलेश पासवान क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का फाइनल मुकाबला दुआरी और काज गुरुआ के बीच खेला गया, जिसमें दुआरी की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच 14 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खजुरिया की टीम ने 14 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब में गुरुआ की टीम 14 ओवर में केवल 92 रन ही बना सकी और खजुरिया ने यह मैच 49 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनू कुमार (खजुरिया) को मिला, जबकि मैन ऑफ द सीरीज काज के किसु को दिया गया। पुरस्कार वितरण बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया। आयोजनकर्ता संतोष कुमार गुप्ता और आनंद पासवान को सभी ने बधाई दी।












