गयाजी।बिहार सरकार के सहकारिता, वन एवं जलवायु-पर्यावरण मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी से भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुरने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सहकारिता, वन संरक्षण, जल संसाधन प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन जैसे समसामयिक और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। नेताओं ने इन विषयों पर राज्य में हो रहे कार्यों, भविष्य की योजनाओं तथा आम जनता तक उनके लाभ पहुँचाने के उपायों पर अपने-अपने विचार साझा किए।भेंट के दौरान नव वर्ष के शुभ अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा नेताओं ने मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को अंगवस्त्र, फूलों का बुके एवं श्रीराम जी का चित्र भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। यह क्षण सौहार्द, सम्मान और संगठनात्मक एकता का प्रतीक रहा। डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने इस स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वयं को किसी पद से बड़ा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता मानते हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया मान-सम्मान उनके जीवन का अनमोल उपहार है और यही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने आगे कहा कि अपने विभाग की जिम्मेदारियों के प्रति वे पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं और सहकारिता के सशक्तिकरण, वनों के संरक्षण तथा जल-पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का जीवन संघर्ष, सादगी और सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके नेतृत्व में राज्य में सहकारिता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी और सरकार जनहित के कार्यों को और गति देगी तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचेगील मिलने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर भाजपा की वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ़ काला नाग मंटू कुमार बबलू गुप्ता












