Sunday, March 15, 2026
HomeBiharऑपरेशन अमानत से यात्री को मिली राहत, आरपीएफ ने यात्री का छूटा...

ऑपरेशन अमानत से यात्री को मिली राहत, आरपीएफ ने यात्री का छूटा बैग सुरक्षित लौटाया

गयाजी ।SCNL/DDU से प्राप्त रेल मदद रेफरेंस नंबर 2026010802370 के तहत आरपीएफ गया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्री का छूटा बैग बरामद कर सुरक्षित लौटाया। शिकायतकर्ता अभिनव आनंद (निवासी पचपोखरी, थाना कुदरा, जिला कैमूर) ने बताया कि कुदरा से सासाराम यात्रा के दौरान पीछे तीसरे जनरल कोच में उनका लेदर बैग छूट गया था। सूचना मिलते ही गया स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 06 पर गाड़ी के आगमन पर आरपीएफ स्टाफ ने संबंधित कोच की जांच की। जहां बैग बरामद हुआ। बैग में कपड़े, मार्कशीट, चार्जर सहित अन्य सामान थे। बाद में पहचान पत्र और टिकट का सत्यापन कर आरपीएफ द्वारा बैग शिकायतकर्ता के भाई शिव प्रकाश सिंह को सुपुर्द कर दिया गया। बैग की अनुमानित कीमत करीब 2000 रुपये बताई गई।
आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई से यात्री और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Most Popular

error: Content is protected !!