Sunday, March 15, 2026
HomeBiharमगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही ने नववर्ष के मौके...

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही ने नववर्ष के मौके पर श्री नितिन नवीन को दी बधाई

बोधगया।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी से मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति माननीय  प्रोफेसर शशि प्रताप शाही ने नववर्ष के शुभ अवसर पर उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति महोदय ने उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान कुलपति महोदय ने माननीय श्री नितिन नवीन जी को मगध विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं विकासात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, नवाचार, शोध कार्यों तथा छात्रहित में संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।

माननीय श्री नितिन नवीन जी ने मगध विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विश्वविद्यालय के समग्र विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल को समाज और राष्ट्र के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर कुलपति महोदय ने भविष्य में मगध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में माननीय श्री नितिन नवीन जी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक रूप से आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करने की बात कही।

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा विश्वविद्यालय और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!