Sunday, March 15, 2026
HomeBiharगया जी जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कठौतिया केवाल के...

गया जी जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कठौतिया केवाल के ग्राम गिद्धनी में आदिवासी समाज के तत्वावधान में एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गयाजी।कार्यक्रम में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी के आगमन पर आदिवासी समाज के महानायक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक धरती आबा बिरसा मुंडा जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

इसके उपरांत आदिवासी समाज के कलाकारों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्य यंत्रों के साथ झूमर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसे देखकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि “बिरसा मुंडा जी आजीवन साहस, बलिदान और सामाजिक न्याय के प्रतीक रहे हैं। हम सभी को एकजुट होकर शिक्षित बनते हुए उनके संकल्पों और सपनों को साकार करना चाहिए।”

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित वृद्धजनों के बीच कंबल वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुखिया सरिका देवी, जितेंद्र साहब, अरुण मांझी, सुरेश माझी, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!