Sunday, March 15, 2026
HomeBiharपार्टी अनुशासनहीनता पर जदयू की बड़ी कार्रवाई: कोंच प्रखंड अध्यक्ष छह वर्षों...

पार्टी अनुशासनहीनता पर जदयू की बड़ी कार्रवाई: कोंच प्रखंड अध्यक्ष छह वर्षों के लिए निष्कासित

कोंच। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के दौरान पार्टी एवं गठबंधन प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में जनता दल (यूनाइटेड) ने कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने कोंच प्रखंड अध्यक्ष मो. जमीलुर्रहमान को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बताया जाता है कि चुनाव के दौरान पार्टी हितों के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त रहने की शिकायतों के बाद जदयू द्वारा तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश नेतृत्व ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय, पटना से आदेश जारी किया गया है, जिस पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार मो. जमीलुर्रहमान पर चुनावी समय में अनुशासनहीनता एवं पार्टी लाइन से हटकर कार्य करने के आरोप सही पाए गए। इसी को देखते हुए संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह सख्त निर्णय लिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद कोंच प्रखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Most Popular

error: Content is protected !!