Sunday, March 15, 2026
HomeBiharगया जी को मिले एसपी सहित पांच नए प्रशासनिक अधिकारी

गया जी को मिले एसपी सहित पांच नए प्रशासनिक अधिकारी

संक्षेप: -मुजफ्फरपुर के एसएसपी रहे आईपीएस सुशील कुमार बने गया जी के नए एसएसपी -मौजूदा एसएसपी

गयाजी।राज्य सरकार ने गया जी में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए जिले को एसएसपी समेत पांच नए प्रशासनिक अधिकारी मिले हैं यह उलट फेर सीधे तौर पर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने और प्रशासनिक पकड़ मजबूत करने की कवायत माना जा रहा है मुजफ्फरपुर के एसपी रहे 2015 बैच के तेज तर्रार आईपीएस सुशील कुमार को गया जी का नया SSP बनाया गया है खास बात यह है कि सुशील कुमार इससे पहले गया जी के इमामगंज अनुमंडल में एसएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं जिससे उन्हें जिले की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों का अच्छा अनुभव है, उनकी तैनाती से जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और सशक्त किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है वर्तमान SSP आनंद कुमार को अहम जिम्मेदारी देते हुए पटना विधि व्यवस्था का डीआईजी बनाया गया है इसे उनके कार्यकाल में की गई सख्त कार्रवाई और प्रशासनिक नियंत्रण का उपलब्धि माना जा रहा है गया जी के सीटी एस पी रामानंद कुमार कौशल को बगहा का नया एसपी बनाकर भेजा गया है उनकी जगह मुजफ्फरपुर सिटी एसपी और 2021 बैच के आईपीएस कोटा किरण कुमार को गया जी का नया सिटी एसपी बनाया गया है युवा और ऊर्जावान आईपीएस से शहरी अपराध ट्रैफिक और लॉ एंड ऑर्डर पर कड़ा शिकंजा कसने की उम्मीद है प्रशासनिक मोर्चे पर भी बड़े बदलाव हुए हैं नालंदा के एडीएम ( आपदा ) शैलेश कुमार को गया जी का नया डीसीसी नियुक्त किया गया है वही मधुबनी निवासी अनिल कुमार रमन को गया जी का नया एसडीओ बनाया गया है इसके साथ ही गया जी के सदर एसडीओ क्रिसलय श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के बिहार शरीफ का सदर एसडीओ बनाया गया है इन सब बादलों के बाद गया जी में प्रशासनिक शक्ति और पुलिसिया एक्शन तेज होने की उम्मीद की जा रही है

Most Popular

error: Content is protected !!