Tuesday, June 23, 2026
HomeBiharशराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा रहीम बिगहा से...

शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा रहीम बिगहा से युवक गिरफ्तार

बेलागंज ।( गयाजी )चाकंद थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने ही गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रहीम बिगहा निवासी सुजीत कुमार, पिता सोनू यादव, नशे की हालत में गांव में शोर-शराबा कर ग्रामीणों को परेशान कर रहा था। उसकी हरकतों से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल चाकंद थाना को अवगत कराया। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत सुजीत कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मेडिकल जांच कराते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बहाल है।

Most Popular

error: Content is protected !!