Monday, March 16, 2026
HomeBiharराजनंदन पासवान बने भीम आर्मी के गया जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी...

राजनंदन पासवान बने भीम आर्मी के गया जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर।

शेरघाटी/ शहर के नवादा गांव निवासी राजनंदन पासवान को भीम आर्मी का गया जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस खुशी के मौके पर बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इस संबंध में राजनंदन पासवान ने बताया कि भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सौरभ राज की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं की सहमति से उन्हें गया जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों और संगठन के सभी साथियों का दिल से आभार व्यक्त किया।
राजनंदन पासवान ने आगे कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से निभाएंगे और अपनी टीम के साथ मिलकर समाज और संगठन के हित में लगातार काम करते रहेंगे।

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!