शेरघाटी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शेरघाटी नगर इकाई द्वारा सोमवार को एसएमएस जी कॉलेज के सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद अतिथियों को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और परिषद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश
मुख्य वक्ता आरएसएस शेरघाटी जिला प्रचारक ऋषभ जी ने कहा कि केवल संसाधनों से राष्ट्र की उन्नति नहीं होती, इसके लिए चरित्रवान युवाओं की जरूरत है। कॉलेज के प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद को महान विचारक और दूरदर्शी बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी ने युवाओं को ‘चरैवेति-चरैवेति’ का संदेश अपनाने को कहा। नगर मंत्री सचिन कुमार ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण का उल्लेख करते हुए उनके विचारों को प्रेरणादायक बताया।












