Monday, March 16, 2026
HomeBiharस्वामी विवेकानंद ने भारतीय आध्यात्मिकता और दर्शन को पश्चिमी दुनिया तक पहुँचाया-कृष्ण...

स्वामी विवेकानंद ने भारतीय आध्यात्मिकता और दर्शन को पश्चिमी दुनिया तक पहुँचाया-कृष्ण कुमार

मध्य विद्यालय दखिनगांव में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

वजीरगंज।भारत के महान विचारक ,युग प्रवर्तक और युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती सोमवार को  प्रखंड के मध्य विद्यालय दखिनगांव में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई | विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने सर्वप्रथम इनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर इनकी जीवनी पर चर्चा की एवं इनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया | प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने इनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि युवाओ के प्रेरणाश्रोत रहे महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद ने भारतीय आध्यात्मिकता और दर्शन को पश्चिमी दुनिया तक पहुँचाया, साथ ही भारत में सामाजिक सुधार और राष्ट्रवाद की भावना जगाई, जिससे वे एक वैश्विक और राष्ट्रीय प्रतीक बन गए।
शिक्षक प्रभाकर कुमार ने  स्वामी विवेकानंद के दस अनमोल विचारों को शिक्षकों और छात्रों के बीच रखा और इसे अपनाने का संकल्प लिया |स्वामी विवेकानंद ने कहा था ,”उठो ,जागो और अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले मत रुको।इस मौके पर शिक्षिका ज्योत्सना शाही ,निक्की कुमारी ,शिक्षक रविरंजन कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!