Monday, March 16, 2026
HomeBiharयुवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी...

युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यालय में श्रद्धापूर्वक जयंती समारोह का हुआ आयोजन

गयाजी।युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यालय में श्रद्धापूर्वक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय  मे स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के  नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि भारत के युवाओं के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” का संदेश देकर जीवन में संघर्ष और परिश्रम का मार्ग दिखाया। आज के समय में जब युवा पीढ़ी कई प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रही है, तब स्वामी विवेकानंद के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।उन्होंने आगे कहा किस्वामीविवेकानंद नेभारतीयसंस्कृति,आध्यात्मिकता और राष्ट्र की गौरवशाली परंपरा को विश्व मंच पर स्थापित किया। शिकागो धर्म सम्मेलन में दिए गए उनके ऐतिहासिक भाषण ने भारत की पहचान को पूरी दुनिया में सम्मान दिलाया। उनके विचार आज भी युवाओं को आत्मनिर्भर, चरित्रवान और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता  ने  स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। एबं उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के विकास एबं राष्ट्र निर्माण  संकल्प ले नमन और श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर डॉ अशोक श्रद्धानंद पासवान मंटू कुमार बबलू गुप्ता संतोषकुमार धर्मेन्द्र प्रसाद सहित

Most Popular

error: Content is protected !!