वजीरगंज।प्रखंड के बहेरा गांव से छेड़छाड़ का नामजद अभियुक्त को वजीरगंज पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है|वही पुलिस पर हमला करने के मामले एक महिला को भी गिरफ्तार किय़ा गया है |वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया छेड़छाड़ का नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है,वहीं शराबबंदी कानून लागू होने के बाबजूद अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर छानबीन के क्रम में वर्ष 2022 में पुलिस बल पर हमला करने में शामिल एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है |












