Tuesday, March 17, 2026
HomeBihar360 मीटर पीसीसी सड़क से नेशनल हाईवे-2 से जुड़ेगा इलाका, भूमि पूजन...

360 मीटर पीसीसी सड़क से नेशनल हाईवे-2 से जुड़ेगा इलाका, भूमि पूजन के साथ हुआ कार्यारंभ

बालासोत–करमाईन मुख्य सड़क का निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी।


शेरघाटी।आजादी के 70 दशक बाद आरडब्ल्यूडी योजना के तहत बांके बाजार के बालासोत मोड़ से भुइयाडीह होते हुए करमाईन जाने वाली मुख्य सड़क नहर तक लगभग 360 मीटर लंबी पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क का निर्माण गुरुजी डेवलपमेंट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कंस्ट्रक्शन के मालिक सिद्धि कुमार द्वारा भूमि पूजन कर किया गया। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मुख्य सड़क सीधे करमाईन नेशनल हाईवे-2 से जुड़ती है, जिससे क्षेत्र में आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।
लोगों का मानना है कि सड़क बन जाने से न सिर्फ वाहनों की आवाजाही आसान होगी बल्कि आसपास के गांवों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!