Tuesday, March 17, 2026
HomeBiharहत्या के प्रयास के दो मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता, दो...

हत्या के प्रयास के दो मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता, दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

बेलागंज।चाकंद थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास से जुड़े दो अलग–अलग मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चाकंद थाना कांड संख्या 345/23, हत्या का प्रयास से संबंधित मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मो. नसीमुद्दीन, पिता स्वर्गीय निजामुद्दीन, निवासी ग्राम बारा, थाना चाकंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, चाकंद थाना कांड संख्या 344/23, हत्या के प्रयास के ही एक अन्य मामले में नामजद अभियुक्त अली इमाम, पिता स्वर्गीय अब्दुल समद, निवासी ग्राम बारा, थाना चाकंद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत थी। गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को दबोचा। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज मामलों में गंभीर आरोप हैं और उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। फिलहाल, दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहनता से जांच कर रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!