वजीरगंज।सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को वजीरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय दखिनगांव में बच्चों ने भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल किया, जिसमें उन्होंने ‘रुको, ढको और पकड़ो’जैसी तकनीकों का अभ्यास किया, ताकि वास्तविक आपदा के समय शांत रहकर खुद को सुरक्षित रख सकें, जिसमें वे टेबल के नीचे छिपना, सिर को ढकना और बिजली के खंभों व जर्जर इमारतों से दूर रहना सीखे, जिससे उनमें जागरूकता बढ़ी और वे आपातकाल के लिए तैयार हुए.
इस वीडियो में एक मॉक ड्रिल का अनुभव दिखाया गया है
मध्य विद्यालय दखिनगांव के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने बताया कि सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को विद्यालय के बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के आपदा से बचने के लिये जानकारी दी जाती है |इसी कार्यक्रम के तहत इस शनिवार को भूकंप से बचने के लिये जानकारी दी गई एवं मॉक ड्रिल कराया गया |इस मौके पर फोकल शिक्षक प्रभाकर कुमार , सुगमकर्ता शिक्षिका ज्योत्सना शाही ,निक्की कुमारी , शिक्षक रविरंजन कुमार सहित विद्यालय के सभी बच्चे मौजूद थे।












