Wednesday, September 23, 2026
HomeBiharरिटायर्ड होमगार्ड सिपाही हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

रिटायर्ड होमगार्ड सिपाही हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज कांड संख्या 20/26, जिसमें एक सेवानिवृत्त होमगार्ड सिपाही की निर्मम हत्या की गई थी, उस मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस हत्याकांड के एक अन्य प्राथमिक अभियुक्त अशोक यादव, पिता तुलसी यादव, निवासी ग्राम टिकुली को गिरफ्तार कर थाने लाया है।
बेलागंज अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि आरोपी अशोक यादव की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उसे पूछताछ के लिए बेलागंज थाना लाया गया है, जहां उससे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान हत्या की साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े कई अहम तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि टिकुली गांव में आपसी विवाद के दौरान सेवानिवृत्त होमगार्ड सिपाही की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। बेलागंज अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!