Friday, March 20, 2026
HomeBiharचाकंद में सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान, 9 हजार जुर्माना...

चाकंद में सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान, 9 हजार जुर्माना वसूला गया

बेलागंज।रविवार की शाम चाकंद थाना की पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर नेशनल हाईवे-22 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लहरिया कट बाइक चलाने, ट्रिपल लोड सवारी, बिना हेलमेट, तथा फोरव्हीलर चालकों द्वारा सीट बेल्ट नहीं लगाने जैसे मामलों में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान दर्जन भर वाहन चालकों से लगभग 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!