Friday, March 20, 2026
HomeBiharवजीरगंज प्रखंड मुख्यालय में लगा जनता दरबार

वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय में लगा जनता दरबार

84 मामले में अधिकतर भूमि विवाद से संबंधित

वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय  के सभागार भवन  में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से आयोजित जनता दरबार में संध्या 4 बजे तक कुल 84 मामले आए, जिसमें से एक का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े हुए आ रहे हैं। 84 में से 64 आवेदन भूमि से संबंधित आए तथा 14 आवेदन ग्रामीण विकास विभाग और 3 आवेदन विद्युत, 1 सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 1 शिक्षा सहीत 1 कृषि विभाग से जुड़ा मामला आया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के आवेदन का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया है, जबकि अन्य आवेदनों को उनके विभागीय पदाधिकारियों को प्रेषित किया गया है, जो एप के माध्यम से निपटारे की स्थिति को अपडेट करेंगे। आवेदनों को आज के कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज कर ली गई है तथा सीओ एवं अन्य पदाधिकारी मामले के निष्पादन में जुटे हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!