Friday, March 20, 2026
HomeBiharसरस्वती पूजा को लेकर वजीरगंज थाना परिसर में हुई शांति समिति की...

सरस्वती पूजा को लेकर वजीरगंज थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

सरस्वती पूजा में डीजे पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध-थानाध्यक्ष

वजीरगंज। वजीरगंज थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आगामी 23 फरवरी को सरस्वती पूजा को शांति एवं सौहार्द वातावरण में मनाने के लिये बैठक बुलाई गई थी, जिसमें थाना क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों से दर्जनों समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधिक्षक से मिले गाइड लाइन के अनुसार डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा ही 25 जनवरी को हर हाल में प्रतिमा विसर्जन करा लिया जाएगा। वहीं समिति सदस्यों ने भी सर्वसम्मति से सूर्यास्त तक हर हाल में प्रतिमा विसर्जन कराने का निर्णय लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आप सभी पुलिस का सहयोग करें एवं छोटे मामलों को सूचना देकर सुलझाने का प्रयास करें। वहीं पुलिस मनचलों व शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखेगी तथा शराबी तथा शराब कारोबारियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा समिति अपना – अपना निबंधन जरूर करा लेंगे एवं जुलुस तथा अन्य वृहद कार्यक्रमों के लिए स्वीकृति भी जरूर लेंगे। बैठक में प्रखंड कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, बीडीओ प्रभाकर सिंह एवं सीओ प्रकाश कुमार सहीत सेक्टर पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!