बेलागंज।भूमि पूजन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सुषमा देवी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर कंचनपुर गांव में पंचायत सरकार भवन के निर्माण की प्रक्रिया भूमि पूजन करके शुरू की गई है।
आगे बताया कि लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाएगा। संवेदक को छह महीने के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
भूमि पूजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और वार्ड सदस्य उपस्थित थे।












