Friday, March 20, 2026
HomeBiharनितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर गया...

नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर गया जी के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी!*

गयाजी।श्री नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर  ने हर्ष और उल्लास के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह क्षण भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण है, क्योंकि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को एक युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि श्री नितिन नवीन जी का राजनीतिक सफर बिहार की पावन धरती से प्रारंभ होकर आज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है। यह न केवल बिहार के लिए, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने से यह स्पष्ट होता है कि पार्टी के भीतर उनके प्रति अपार विश्वास, स्वीकार्यता और संगठनात्मक क्षमता को सर्वसम्मति से मान्यता मिली है।श्री नितिन नवीन जी ने अपनेराजनीतिक जीवन में संगठन, जनसेवा और विचारधारा के प्रति समर्पण का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह उन्हें एक सशक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में स्थापित करता है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त, संगठित तथा जन-आकांक्षाओं से जुड़ी हुई पार्टी बनेगी। विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पार्टी की पहुंच और भागीदारी और मजबूत होगी।उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि युवा नेतृत्व को देश की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने का अवसर मिला है। यह नेतृत्व नई सोच, नई ऊर्जा और नए भारत के संकल्प को और गति देगा। श्री नितिन नवीन जी का अनुभव और युवा दृष्टिकोण संगठन को भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार करेगा।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विश्वास से ही आज पार्टी को ऐसा सक्षम और युवा अध्यक्ष मिला है। उन्होंने श्री नितिन नवीन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी तथा देश को प्रगति, विकास और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर करेगी। बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर सहित

Most Popular

error: Content is protected !!