वजीरगंज।जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति के आदेशानुसार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी के कुशल निर्देशन में प्रज्ञा शक्ति कार्यक्रम के तहत वजीरगंज प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों के दो-दो नामित शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड के मध्य विद्यालय वजीरगंज में बुधवार से शुरू हुआ जिसका समापन आज़ गुरुवार को किय़ा जाएगा |
बीआरसी के लेखापाल मुकेश कुमार ने बताया कि प्रज्ञा शक्ति प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को चिन्हित कर उसे बिशेध शिक्षा प्रदान करना है |इसके लिये वजीरगंज प्रखंड के सभी 165 प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों से दो-दो शिक्षकों को चयन कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है !उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन बुधवार को 185 शिक्षकों को चार बैच में यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों के द्वारा दिया गया है एवं आज़ पुनः चार बैच में 185 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है एवं विद्यालय में प्रज्ञा शक्ति कार्यक्रम के लिये बच्चों को चिन्हित कर उसे मोबाइल एप के द्वारा अपलोड करेंगे | चिन्हित करने का कार्य 26जनवरी के पूर्व करने का निर्देश जिला से जारी किय़ा गया है ,ताकि 26जनवरी के बाद प्रज्ञा शक्ति कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा सके।
इस मौके पर समावेशी संसाधन शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद ,
डीडीओ शंभू शरण सिंह
,मास्टर ट्रेनर ज्योत्सना शाही , कल्याणी कुमारी ,दीपक कुमार सिन्हा ,विकास कुमार ,ईश्वरचंद कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।












