Wednesday, September 23, 2026
HomeBiharचाकंद थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद,...

चाकंद थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, दो युवक गिरफ्तार

बेलागंज।चाकंद थाना की पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान  बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्ती दल ने नबीनगर मोड़ के पास वाहन जांच के क्रम में एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चाकंद थाना की पुलिस नियमित गश्त एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नबीनगर मोड़ के समीप एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई। कागजात की मांग करने पर वाहन चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद मोटरसाइकिल के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की गई। जांच के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि मोटरसाइकिल चोरी की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर लिया और मौके से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान पंकज कुमार, पिता अशोक मिस्त्री, ग्राम बिथो सरीफ, थाना चाकंद तथा अमित कुमार, पिता महेंद्र दास, ग्राम गन्नू बिगहा, थाना चाकंद के रूप में की गई दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष शिवम् कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी की यह मोटरसाइकिल कहां से और कब चोरी की गई थी तथा इसके पीछे किसी गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है ।

Most Popular

error: Content is protected !!