गायघाट ।सरस्वती पूजन विश्वास और श्रद्धा के साथ शुक्रवार को किया गया। इसको लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उमंग व उत्साह का माहौल बना रह। कई जगहों पर आकर्षक पूजा पंडाल निर्माण के साथ अच्छी सजावट की गई। मां सरस्वती का पट खुलते ही विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमा को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही। शिवदहा रामजानकी मंदिर परिसर सहित पूरे प्रखंड में धूमधाम से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाया गया। पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानो में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। खासकर स्कूली बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों में मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की। बसंत पंचमी को हिदू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। पंचांग के अनुसार चार ऋतु में सबसे श्रेष्ठ रितु बसंत ऋतु को माना गया है । जिसे लेकर इस विशेष दिन पर इलाके में गृह प्रवेश,विदाई समारोह,नए व्यापार का शुभारंभ आरम्भ होता जगह जगह देखा गया। इस मौके पर कई शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग तरह से इस समारोह का आयोजन किया गया।
शैक्षणिक संस्थानों में बच्चो के द्वारा कई कार्यक्रम पेश किए गए ।तथा मां सरस्वती का वंदन कर एक दूसरे को गुलाल आदि लगाकर समारोह को धूम धाम से मनाया गया
विद्या की देवी की पूजा मुख्य रूप से शैक्षणिक संस्थानों में की गई। शिवदहा समेत दर्जनों गावों के विभिन्न चौक चौराहों पर भी प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने माता सरस्वती की पूजा की।
दीपक कुमार की रिपोर्ट












