Friday, March 20, 2026
HomeBihar10 मिनट की जुदाई में निकले प्राण, पति के सदमे में पत्नी...

10 मिनट की जुदाई में निकले प्राण, पति के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम



एक साथ निकलेगी अर्थी,

एक ही चिता पर होगा दाह संस्कार

– गांव वालों ने नम आंखों से दी दंपती को
अंतिम विदाई

परैया।साथ जीने और मरने की कसमें खाने का चलन आम तौर पर फिल्मों में होता  है, लेकिन गया जिले के परैया  प्रखंड के  रामडीह गांव में एक दपंती की एक साथ मौत हुई तो उनके जीवन में यही साबित हुआ।
पति की 10 मिनट भी जुदाई पत्नी सहन नहीं कर पाई और पति की मौत के बाद उसने भी प्राण त्याग दिए। अब एक साथ दोनों की अर्थी निकलेगी और एक ही चिता पर दाह संस्कार होगा |इस खबर से गांव के  हर लोगो की आंख नम हो गई।
आज़ रात  दोनों की एक साथ चिताएं जलाई जाएगी|
परैया प्रखंड के ग्राम  पंचायत मंझिआवां के  रामडीह गांव  निवासी नंदकिशोर शर्मा  (60) व उनकी पत्नी मानती देवी  (58) दोनों की एक साथ घर से अर्थी उठेगी । इससे पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। दैनिक भास्कर के वजीरगंज प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार ने बताया कि  मृतक नंदकिशोर शर्मा हमारे ससुर थे ,हम उनके बड़े दामाद है  | इनके एक पुत्र और चार पुत्रियां है | बेटे एवं सभी बेटियों का विवाह हो चुका है | उनके पुत्र कोलकाता में अपना निजी काम करता है |एक  सप्ताह पूर्व दोनों पति पत्नी अपने बेटे-बहू के पास एक महीने कोलकाता में रहकर आये थे |दो दिन पूर्व  अचानक खांसी और सीने में दर्द  हुआ तो  गया के चिकित्सक डॉ॰ आर के रश्मि से उचित सलाह लेकर दवा लेकर आये थे | शुक्रवार की अहले सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ और हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई | पति की मौत के बाद  उनकी पत्नी  मानती देवी भी  सदमे में आ गईं और बेहोश हो गई | परिजनों ने जब उन्हें चिकित्सक पास ले गये तो मृत घोषित कर दिया |वे पति की जुदाई सहन नहीं कर सकी और 10 मिनट बाद उन्होंने भी प्राण त्याग दिए।
अब दाह संस्कार के लिये तैयारी की जा रही है जहां दोनों दंपति को एक साथ अर्थी निकाली जाएगी और एक ही चिता पर दाह संस्कार किया जाएगा

Most Popular

error: Content is protected !!