वजीरगंज।वजीरगंज नगर प्रखंड पंचायत के टोला मौलानगर निवासी बिरेंद्र रजक का ग्यारह वर्षीय पुत्र अमन राज बुधवार को अपने घर से पढ़ने के लिये स्कूल गया ,लेकिन वापस शाम तक अपने घर नहीं लौटा| अमन के घर नहीं लौटने पर परिजन चिन्तित होकर आसपास के रिश्तेदारों एवं अमन के दोस्तों से जानकारी ली| नहीं मिलने पर वजीरगंज थाना में अमन के खोजबीन करने संबंधी आवेदन दिया है| बिरेंद्र रजक द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर वजीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है|अमन मध्य विद्यालय दखिनगांव में छठा वर्ग का छात्र था | अमन कुमार के पिता ने बताया बुधवार कि सुबह अमन स्कूल ड्रेस एवं बैग टांगे घर से करीब साढ़े ग्यारह बजे निकला था, लेकिन घर नहीं लौटने पर परिजन चिन्तित स्थिति में विद्यालय पहुंचे एवं शिक्षक से अमन के बारे में जानकारी लेने पर बताया गया कि अमन विद्यालय ही नहीं पहुंचा| विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में भी अमन को अनुपस्थित बताया गया| अब परिजन इधर उधर पूछ ताछ कर जानकारी लेने का प्रयास किया तो पता चला कि वह पूरा रोड में देखा गयाथा | पूरा रोड में भी परिजन देर रात तक खोजते रहे, नहीं मिलने पर वजीरगंज थाना में आवेदन दिया|. दूसरे दिन गुरुवार को आवेदन के आधार पर वजीरगंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली| लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी अमन का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है| थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर लापता किशोर को बरामद करने को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है|












