गायघाट ।कटरा थाना क्षेत्र के तेहवारा पंचायत के धनवाड़ा ( मोहना )गांव में करेंट लगने से 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी. मोहना गांव का 12 वर्षीय रंजीता कुमारी अपने गांव के बगीचे में मवेशी के लिए चारा लाने जा रही थी।
वहीं बिजली का तार ऊपर से गया हुआ था. बच्चे ने उसे नहीं देखा और उसका हाथ में लिए हुए बास की लग्घी उसमें सट गया । जिसके कारण उसे करेंट का जोरदार झटका लगा। इस झुलसकर उसकी मौत हो गई और वह गिर पड़ा. शोर होने पर आसपास के लोग दौड़े और उसे उठाकर उसके घर पहुंचाया। मासूम बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों के बीच हाहाकार मच गया. सभी दहाड़ मार कर रोने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद कटरा पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर आगजनी कर विरोध में जमकर नारेबाजी किया। बिजली विभाग के मनमानी के खिलाफ अधिकारी के विरोध में मुर्दाबाद के खूब नारे लगे।
दीपक कुमार की रिपोर्ट












