वजीरगंज। वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरी गांव में बीते शुक्रवार की देर रात एक किसान का पम्पसेट चोरी हो गया तथा उसी के निकट बने एक कमरे का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। पीड़ित किसान बच्चन शोषित आजाद ने बताया कि उनके खेत में लगे पम्पसेट को चोरों ने लोहे का सिक्कड़ काटकर चोरी कर लिया। जबकि उसी के निकट बने एक बंद कमरे में भी चोरों ने धावा बोला और चोरी का प्रयास किया गया। पीड़ित बच्चू शर्मा ने बताया कि दवाजे का सिकड़ी काटकर चोर कमरे में प्रवेश किया तथा बैग की तलाशी ली तथा कुछ कागजात एवं बैग में रखे पैसे की चोरी कर ली। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को आवेदन के माध्यम से चोरी की सूचना दी है।












